मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें वे पैपराजी पर बुरी तरह गुस्सा करती नजर आ रही हैं। एक ब्रांड इवेंट के दौरान जरीन ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा कि मेरे साथ फालतूगिरी की बातें नहीं करना। उन्होंने सख्त लहजे में सामने वाले को अपनी हद में रहने की हिदायत दी।
पढ़ें :- जितेंद्र का शॉकिंग वीडियो वायरल, फैन्स उनकी सेहत को लेकर हो गए चिंतित
दरअसल जरीन खान (Zareen Khan) मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड (Clothing Brand) के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं। वे हरे रंग की ड्रेस पहने हुए मीडिया के कैमरों के सामने डेनिम जैकेट (Denim jacket) और जींस को डिस्प्ले कर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कहा की ड्रेस ट्राई करके दिखाओ।
एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। जरीन खान ने कहा कि फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ, क्योंकि मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना। यह बात कहते हुए जरीन के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
जरीन खान (Zareen Khan) का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि जरीन बिल्कुल सही हैं। दूसरे ने कहा कि पैपराजी इस तरह की बात कैसे कर सकते हैं? कोई कैमरा के सामने कपड़े क्यों बदलेगा? वहीं एक और ने लिखा कि उन्होंने बिल्कुल सही जवाब दिया। किसी को भी अपनी हद नहीं पार करनी चाहिए। जरीन की तारीफ खासतौर से यूजर्स इसलिए भी कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने पैप्स को बिना कोई ड्रामा क्रिएट किए सख्त लहजे में समझा दिया। यूजर्स ने लिखा कि एक लाइन में अपनी नाराजगी जाहिर की जा सकती है ये जरीन से सीखना चाहिए।
बता दें कि जरीन खान (Zareen Khan) ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो ‘रेडी’ के गाने ‘कैरेक्टर ढीला’, ‘हाउसफुल 2’, ‘हेट स्टोरी 3’, ‘अक्सर 2’, ‘1921’ और पंजाबी फिल्म ‘जट्ट जेम्स बॉन्ड’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। जरीन लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम भी अकेले, तुम भी अकेले’ में देखा गया था।