Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Vinesh Phogat: कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से दिया इस्तीफा

Vinesh Phogat: कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से दिया इस्तीफा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल होने की पूरी तैयारी कर ली है। बीते दिनों दोनो ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही साफ हो गया था कि विनेश और बजरंग दोनों कांग्रेस में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत करेंगे। अब विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी दी है।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?
पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, ”भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी”।

Advertisement