Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ट्रैक्टर रैली में हिंसाः दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू पर घोषित किया एक लाख का इनाम

ट्रैक्टर रैली में हिंसाः दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू पर घोषित किया एक लाख का इनाम

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त हो गयी है। हिंसा में शामिल लोगों की दिल्ली पुलिस गिरफ्तारी करने में जुटी है। वहीं, अब पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दीप सिद्धू के साथ ही जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत

वहीं, हिंसा में कथित संलिप्तता पाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने जाजबीर सिंह, बूट सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

बता दें कि, ट्रैक्टर रैली के दौरान दीप सिद्धू पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। हाल में ही दीप सिद्धू ने बिहार में छुपे होने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गयी है और कई टीम बिहार में उसकी छानबीन करने में जुटी हुई हैं।

 

पढ़ें :- Haryana Assembly Elections 2024 : कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग, समर्थक को लगी 2 गोली, PGI रेफर
Advertisement