सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की पटरियों पर मारपीट करते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो अमेठी के जगदीशपुर का बताया जा रहा है। जहां दो दिन पहले निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुई यात्रियों के बीच चाकूबाजी की घटना से जुड़ा वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- Video Viral : पटना में 20 मिनट चली मुठभेड़ 3 शूटर ढेर,पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग, SHO जख्मी, परिजनों का हंगामा-तोड़फोड़
इस मामले में एक यात्री की मौत हो चुकी है और उसके भाई का लखनऊ में इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू-कश्मीर से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस डाउन के साधारण कोच में सीट को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था।
भले जान चल जाए लेकिन लड़ाई रुकना नहीं चाहिए
अमेठी के निहाल गढ़ रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा वीडियो pic.twitter.com/rbMTx6wNDJ
— Priya singh (@priyarajputlive) December 8, 2024
पढ़ें :- Viral : शरद पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल, बेटी सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलें तेज
इसमें जिले के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के मडकियान का पुरवा मजरे दौलतपुर लोनहर गांव निवासी तौहीद (23) की मौत हो गई थी और उसके दो भाई तालिब (28) व तौसीफ घायल हो गए थे। इनमें तालिब का अभी भी लखनऊ में इलाज चल रहा है।इसी सिलसिले में शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रेन खड़ी है।
रेल ट्रैक पर दो पक्षों के बीच मारपीट होती दिख रही है। एक पक्ष के लोग दूसरे पर लोहे की स्टिक, पत्थर आदि से हमला करते दिख रहे हैं। दूसरा पक्ष भी मारपीट करता दिख रहा है। चर्चा है कि यह वीडियो बृहस्पतिवार को यात्री तौहीद की हुई हत्या व मारपीट से जुड़ा है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यात्री की हत्या के मामले में जीआरपी ने चार लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।