Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video : भाजपा विधायक बोले- रेप की कोशिश जैसी वारदात बर्दाश्त नहीं, गिरा दो मकान, इतना मनोबल कैसे बढ़ गया?

Viral Video : भाजपा विधायक बोले- रेप की कोशिश जैसी वारदात बर्दाश्त नहीं, गिरा दो मकान, इतना मनोबल कैसे बढ़ गया?

By संतोष सिंह 
Updated Date

सीतापुर। यूपी के (UP) सीतापुर (Sitapur) जिले के भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी (BJP MLA Gyan Tiwari) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो में विधायक पुलिस वालों को सख्त निर्देश देते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई। साथ ही सीएम योगी की अपराध के प्रति जोरी टॉलरेंस की नीति का हवाला देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- Maggi Panipuri Video: महिला ने पानी पूरी में मटर की जगह डाली मैगी, और फिर किया ...

होली की रात महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

जानकारी के मुताबिक मामला सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि यहां होली वाली रात कुछ दबंग एक महिला के घर में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। सीतापुर से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी पीड़ित के गांव में पहुंचकर घटना के बारे में जाना। इस दौरान संबंधित थाने की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।

विधायक ने आरोपियों को दी सख्त चेतावनी

विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों के हौसले इतने कैसे बढ़ गए। अभी क्या घटनाक्रम (अतीक अहमद केस) चल रहा है, जानते हो न…। उन्होंने कहा कि आरोपियों का आटा-दाल सब मिला दो। बताया गया है कि इस दौरान विधायक ने कहा कि गिरा दो मकान, भूसा भर दो…।

हिम्मत कैसे हो गई कि एक महिला के घर में घुसकर कुकृत्य किया। विधायक के इस भाषण के बाद गांव वालों ने तलियां बजाईं। उनके जिंदाबाद के नारे भी लगाए। अब विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- बजरंगबली का दर्शन कर गिरफ्तारी देने पनकी थाने निकले विधायक अमिताभ बाजपेई,एसीपी ने नहीं किया गिरफ्तार
Advertisement