भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) फ्लाइट में सफर के दौरान अपनी सीट पर बैठे सो रहे थे इस बीच एयर होस्टेज ने चोरी से उनका वीडियो बना लिया। अब यहीं वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- CSK vs KKR Pitch Report: चेपॉक में आज किसका रहने वाला है दबदबा? जानें- सीएसके बनाम केकेआर मैच से पहले पिच रिपोर्ट
Fan Girl Moment
pic.twitter.com/f2SwD5j5TD — Akassh (@BhoolNaJaana) July 30, 2023
एयर होस्टेज को खूब खरी खोटी सुना रहे है
पढ़ें :- Viral Video : बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो स्टेशन पर लड़के ने गर्लफ्रेंड के कपड़ों के अंदर डाला हाथ, सार्वजनिक जगहों पर बढ़ती अश्लीलता पर भड़के लोग
वीडियो को देखकर माही के फैंस वीडियो बनाने वाली एयर होस्टेज को खूब खरी खोटी सुना रहे है। फैंस का कहना है कि ये उनकी प्राइवेसी का उल्लघंन है। तो कुछ फैंस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे है।
यह वीडियो 22 सेकेंड का है। जिसमें महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपनी पत्नी सांक्षी के साथ यात्रा करते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान धोनी को नींद आ जाती है और वो सो जाते है। इतने में फ्लाइट की अटेंडेंट चुपके से धोनी का सोते हुए वीडियो बना लेती है।
वीडियो देख एयर होस्टेस पर भड़के धोनी के फैंस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला इंडिगो की फ्लाइट का बताया जा रहा है। हालंकि इसकी पुष्टी नहीं हुई है। इस वीडियो को देखकर कुछ फैंस ने तो फ्लाइट की अटेंडेंट को नौकरी से बाहर निकालने तक की मांग कर डाली। तो किसी ने लिखा कि माही सामने हों तो लोग ऐसी गलती कर जाते हैं। जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि यह लाइक्स और व्यूज का चक्कर है।