सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को कई कुत्ते घेर पर अटैक करते नजर आ रहे है। वहीं बुजुर्ग महिला कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश करती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का बताया जा रहा है।
यहां के ईदगाह कालोनी में एक महिला सुबह टहलने निकली थी। इस दौरान पांच छह कुत्तों का झुंड बुजुर्ग महिला पर हमला कर देते है।
पढ़ें :- UP Budget Session 2026 : बेरोजगारी-आरक्षण पर सपा-भाजपा में तकरार, डॉ. रागिनी सोनकर, बोलीं- इन दिनों आप मालिक हैं बाजार के, जो भी चाहें कीमत हमारी रखें...
ये वीडियो काफी भयवाह है। बुजुर्ग महिला इन कुत्तों से बचने की और इन्हें दूर भगाने की काफी कोशिश करती है, लेकिन ये कुत्ते काफी आक्रामक होते है। झुंड में से एक कुत्ता महिला का पैर पकड़कर खींचते है, जिसके कारण महिला नीचे गिर जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुत्ते महिला को खींचकर एक जगह ले गए थे और उसे वहां जमकर नोचा।
आगरा (यूपी), बुजुर्ग महिला चीखती रही चिल्लाती रही लेकिन कोई बचाने नही आया।
आगरा के ईदगाह क्षेत्र में आवारा कुत्तो ने बुजर्ग महिला को घेर लिया फिर हमला कर दूर तक कुत्तो ने खींचा, 7-8 कुत्ते बुरी तरह महिला के साथ करते रहे खींचतान।
शासन प्रशासन अभी मस्जिद की खुदाई कर मंदिर ढूंढने… pic.twitter.com/62d9DPNPB9
पढ़ें :- लैबोर्गिनी दुर्घटना के बाद राजधानी में नाबालिग छात्र ने दौड़ाई कार, एक बच्चे की मौत पांच घायल, स्कूल से फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था छात्र
— Madan Mohan Soni (आगरा वासी) (@madanjournalist) December 24, 2024
इस पुरे वीडियो में देखा जा सकता है की कोई भी घर से बाहर निकलकर इस महिला की मदद नहीं करता। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोगों ने पहुंचकर कुत्तों को भगाया और महिला की मदद की। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में भी कुत्तों को लेकर दहशत फ़ैल गई है
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है की कुत्ते लगातार महिला पर भौंक रहे है और उसे नोचने का काटने का प्रयास कर रहे है , महिला इन्हें दूर भगाने की कोशिश कर रही है। इसी दौरान महिला नीचे गिर जाती है। इसके बाद भी ये कुत्ते महिला को नहीं छोड़ते।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुत्ते महिला को एक खाली जगह पर खींचकर ले गए और महिला को काटा और नोचा, इस हमले में महिला बुरी तरह से घायल हुई है। महिला पर कुत्ते काफी देर तक हमला करते है। इसके बाद आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचते है और महिला की जान बचाते है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।