Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral Video : उप राज्यपाल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बीच में छोड़ निकले डॉ. हर्षवर्धन , दिया ये बड़ा बयान

Viral Video : उप राज्यपाल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बीच में छोड़ निकले डॉ. हर्षवर्धन , दिया ये बड़ा बयान

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) गुरुवार को दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Vinay Kumar Saxena) के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से नाराज होकर वापस लौट गए है। बता दें कि कार्यक्रम में उनको जिस जगह बैठाया जा रहा था, उससे वो संतुष्ट नहीं थे। ऐसे में वो शपथ ग्रहण से पहले ही वापस चले गए।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

सांसद ने कही ये बात

कार्यक्रम छोड़कर वापस लौटने के संबंध में जब उनसे पूछा गया, तो उन्होंने पत्रकारों से कहा कि संसद सदस्यों तक के लिए इन्होंने सीट नहीं रखी हुई है। यह कहकर वो नाराज होकर समारोह से चलते बने। हालांकि, जाने से पहले हर्षवर्धन ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को कहा कि वो बदइंतज़ामी की शिकायत उपराज्यपाल से करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं विनय सक्सेना को इस बारे में लिखूंगा। इधर, उनके कार्यक्रम से इस कदर नाराज होकर जाने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। खबर है कि अब उपराज्यपाल के शपथ ग्रहण स्थल पर सोफे लगाए जा रहे हैं। मेहमानों के नाराज होने के बाद ये कवायद की गई है।

मुख्य न्यायाधीश उपराज्यपाल को दिलाई शपथ

बता दें कि राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के 22वें एलजी के रूप में विनय सक्सेना (Vinay Kumar Saxena)  शपथ ले ली है। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal), दिल्ली कैबिनेट के सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष, दिल्ली के सभी सांसद और अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहे। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उपराज्यपाल को शपथ दिलाई।

पढ़ें :- संदेशखाली को लेकर ममता सरकार पर जेपी नड्डा का निशाना, कहा-जनता देगी करारा जवाब
Advertisement