सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग किसान कलेक्ट्रेट में जमीन पर लेटकर गिड़गिड़ा रहा है।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है
गिड़गिड़ाते हुए किसान जमीन पर लेटकर पलटी मारते हुए चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दबंगों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए इस बुजुर्ग किसान की जमीन हड़प ली।
पीड़ा होती है जब ऐसे दृश्य देखते हैं!
मंदसौर के बुजुर्ग किसान की ज़मीन फर्जी दस्तावेजों के जरिये कुछ लोगों ने हड़प ली है, लगातार शिकायत कर रहें हैं फिर भी कुछ कारवाई नही हुई, फिर कलेक्टर दफ्तर से कुछ इस तरह वापस लौटे… pic.twitter.com/AxRLtcVOnK
— Ram Choudhary دام রাম চৌধুরী (@raminc56) July 17, 2024
पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें
किसान ने अफसरों को अपनी पीड़ा कई बार सुनाई, शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार शिकायत के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो किसान मंगलवार जनसुनवाई में पहुंचा। कलेक्टर के दफ्तर के बाद जमीन पर लोटकर तेज-तेज से रोने लगा। किसान का जमीन पर रोते और गिड़गिड़ाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।