जयपुर। रात में अगर सड़क किनारे खड़ी लड़की घर जाने की लिफ्ट मांगे, तो आप अमूमन आप क्या करेंगे? जरूर कोशिश करेंगे कि मदद कर दें, लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद एक बार जरूर सोच समझकर ही ऐसा करने का निर्णय लीजिएगा। क्योंकि हो सकता है ये लड़की आपका सामान चोरी कर ले। फिर सीना जोरी भी करे। बता दें कि जयपुर की सड़कों से आए एक वीडियो में यही दावा किया गया है। अगर ये घटना सही है तो लोग राह चलते लोगों की मदद करने से बचेंगे। अपना नुकसान करके मदद करना समझदारी तो नहीं कहलाएगी।
पढ़ें :- NEET PG 2026 Cancelled : '20 बार क्रैश हुआ सिस्टम', NEET PG रद्द होने पर छात्रों ने काटा बवाल, सचिन पायलट ने सरकार से दागे तीखे सवाल
वीडियो को venom नाम के X हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में शख्स कह रहा है कि इन्होंने लिफ्ट मांगी थी और फिर फोन चोरी किया है, देख लो। इस दौरान ये शख्स एक हाथ से लड़की के हाथ को पकड़े रहता है तो दूसरे से फोन दिखाता है। लड़की चेहरा छुपाती रहती है।
इसलिए नहीं मदद करते लोग
Jaipur, Rajasthan
A girl asked for a lift from a guy. Then she stole his phone.
पढ़ें :- जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला, आशुतोष रांका ने बीजेपी और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
When he caught her, she started abusing him and accusing him of harassment.
Just a few years back, many simps would have beaten him and supported the girl. pic.twitter.com/nj7Me9xgSV
— ︎ ︎venom (@venom1s) June 3, 2026
वीडियो में शख्स कह रहा है कि ये सब करने के बाद ये मुझे गालियां दे रही है। इस दौरान आसपास भीड़ इकट्ठा हो जाती है। फिर कुछ देर बाद शख्स लड़की का हाथ छोड़ देता है और वो वहां से निकल जाती है। शख्स का दावा है कि लड़की इस पर शोषण का आरोप भी लगा रही थी।
पढ़ें :- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी इलेक्ट्रिक कार, चालक ने कूदकर बचाई जान
इस वीडियो को देखने वाले अपने अनुभव बता रहे हैं। जैसे एक यूजर ने कैब ड्राइवर की कही बात बताई है। कैब ड्राइवर ने उनसे कहा था कि सड़क पर चलते हुए लड़की की मदद कभी मत करना। उन्होंने मदद की थी तो लड़की ने शोषण का आरोप लगा दिया था। एक यूजर ने लिखा है कि इसलिए लोग मदद नहीं करते हैं। कुछ यूजर लड़की के पक्ष में भी खड़े हैं। उनका कहना है कि लड़की की बात आते ही सब आरोप लगाने लगते हैं।