सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो युवतियां बुलट सवार युवक की पिटाई करती नजर आ रही है। आरोप है कि युवक युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो वाराणसी का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- मौलाना शहाबुद्दीन, बोले- नए साल का जश्न इस्लाम में नाजायज, 31 दिसंबर की रात होती है फूहड़बाजी
छेड़खानी करने पर बुलेट सवार को लड़कियों ने पीटा ये वीडियो वाराणसी उत्तर प्रदेश का है
—
भारतीय संविधान सर्वोपरि (@EkLavya50110368) September 1, 2024
पढ़ें :- फिल्म बॉर्डर-2 के घर कब आओगे गाने का टीजर रिलीज, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाराणसी के हुकुमगंज इलाके में बुलेट सवार एक युवक राह चलती दो युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। जैसे ही युवक आगे बढ़ने लगा एक लड़की ने उसे रोक लिया। दोनो में बहस होने लगी। इतने में युवती ने युवक को पीटना शुरु कर दिया। दूसरी युवती भी उसे पीटने लगी। अचानक हुई इस पिटाई से डर कर युवक गली में भाग गया। वहां इस घटना का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।