उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां संजयनगर के नजदीक सेंट्रल स्टेट कॉलोनी में बुधवार सुबह सैर करने निकले बुजुर्ग व्यक्ति को सांड ने पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेंट्रल स्टेट कॉलोनी के रहने वाले अक्षय पांडे पीएनबी सिविल लाइंस ब्रांच में डिप्टी मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता कृष्णा नंद पांडे जिनकी उम्र करीब 75 साल थी। वे पीलीभीत की शुगर मिल से केन मैनेजर पद से रिटायर्ड थे। वे डेली सुबह टहलने जाते थे। बुधवार को भी रोज की तरह वे सुबह आठ बजे के करीब घर से कुछ दूरी पर टहलने निकले थे। इसी बीच सांड ने उन्हें पटक दिया।
https://x.com/princysahujst7/status/1750439447810777506?s=20
सांड का सींग उनके पेट में घुस गई। जिसकी वजह से वह वहीं सड़क पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।सांड कुछ मिनट तक बुजुर्ग पर हमला करता रहा। जब स्थानीय लोगो ने देखा तब लोगो ने सांड को भगाया।
मॉडल टाउन चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे पर परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह पूरा मामला पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उससे पता लग रहा है कि सांड के हमले से बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद भी उत्तेजित सांड उन पर हमला करता रहा। घटना के बाद इस सांड ने दिनभर गलियों में आने-जाने वाले कई लोगों को दौड़ाया।