उत्तर प्रदेश के बलिया से भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी अपने पति से दस साल बाद मिलकर उसकी आंखे खुशी से छलक उठी। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- Viral video: जब बॉयज हॉस्टल में सूटकेस से निकली गर्लफ्रेंड तो मच गया हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला?
महिला का नाम जानकी देवी है
बलिया की रहने वाली जानकी देवी अस्पताल आयी हुई थी। तभी उसकी नजर इस युवक पर पड़ी। युवक के शरीर पर तन पर कपड़ा नहीं था..बाल और दाढ़ी बढी हुई और गंदा सा मानसिक विक्षिप्त नजर आ रहा था।
10 साल बाद मिला खोया हुआ पति, बलिया के एक अस्पताल में इलाज कराने पहुंची थी महिला, पति को देखकर अपने होश खो बैठी । pic.twitter.com/M1K3Ah3NSX
— princy sahu (@princysahujst7) July 29, 2023
पढ़ें :- पटाखा बनाते समय घर में जबरदस्त धमाका, मिनटों में दो मंजिला मकान हुआ मलबे में तब्दील
पत्नी अपने आंसू नहीं रोक पायी है और …
जानकी को व्यक्ति कुछ पहचाना लगा। तब उसने पास जाकर देखा तो वह हैरान रह गई। ये व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि पिछले दस सालों से लापता पति था। अपने पति को बाहर इस हालत में देख पत्नी अपने आंसू नहीं रोक पायी है और गले लगाकर बिलख बिलख कर रोने लगी।
दस साल पहले घर से अचानक कहीं चला गया था
महिला के पति का नाम मोती चंद्र वर्मा है। ये दोनो देवकली थाना सुखपुरा के रहने वाले है। दोनो की शादी 21 साल पहले हुई थी। महिला ने मीडिया को बताया कि उसका पति मानसिक बीमार था और दस साल पहले घर से अचानक कहीं चला गया था।
पढ़ें :- Viral Video : बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो स्टेशन पर लड़के ने गर्लफ्रेंड के कपड़ों के अंदर डाला हाथ, सार्वजनिक जगहों पर बढ़ती अश्लीलता पर भड़के लोग
तभी से वो उसको हर जगह ढूंढ रही थी। महिला ने कहा आज मेरी तलाश पूरी हो गई। आज मुझे मेरे भगवान मिल गए। मै इन्हें हर जगह ढूंढती रही। आज ये मिल गए तो मुझे मेरी दुनिया फिर से मुझे मिल गई।