सोशल मीडिया में एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक की रील बनाने के दौरान गर्दन कटने से मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मंडी स्थित जौहरी प्लाजा का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- Video Viral : पटना में 20 मिनट चली मुठभेड़ 3 शूटर ढेर,पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग, SHO जख्मी, परिजनों का हंगामा-तोड़फोड़
यहां शनिवार को डांस करते हुए स्लो मोशन में रील बना रहा युवक लोहे के जाल को उठाते वक्त फिसल गया। उसके ऊपर लोहे का भारी भरकम जाल गिर गया। जाल में फंसने की वजह से युवक की गर्दन कट गई। युवक का सिर धड़ से अलग होकर चौथी से तीसरी मंजिल पर आकर गिरा। इस खौफनाक घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगरा में मौत की रील का लाइव वीडियो आया सामने. कोतवाली क्षेत्र का मामला. @agrapolice pic.twitter.com/xOCefy7I4P
— Himanshu Tripathi (@thimanshut) October 19, 2024
पढ़ें :- Viral : शरद पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल, बेटी सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलें तेज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जौहरी प्लाजा में काम करने वाला युवक शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने चार साथियों के साथ दुकान खोलने पहुंचा। इस दौरान युवक डांस स्टेपकर रहा था। साथ के लड़कों में से एक शटर खोल रहा था।
युवक स्लो मोशन में रील बनवा रहा था। एक लड़का जाल पर बैठा था।उसने युवक को पीछे जाने को कहा। युवक पीछे जाता है। जैसे ही लोहे के जाल को उठाता है तो उसका पैर फिसल जाता है। पैर फिसलते ही लोहे का जाल बंद हो जाता है।
वहां मौजूद लड़के बचाने के लिए दौड़े तभी जाल में फंसकर युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। गर्दन और शरीर चौथी मंजिल पर अलग अलग होकर गिर जाता है। इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।