अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले फेमस कवि कुमार विश्वास एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कविता के माध्यम से इशारों-इशारों में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर विवादित बयान दे डाला है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- UP Agricultural Science Congress 2026: सीएम योगी बोले-अब ‘लैब टू लैंड’ नहीं, ‘लैंड इज लैब’ का दौर, खेत ही बनेंगे नवाचार की प्रयोगशाला
“कही ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम रामायण हो लेकर आपकी श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाये”
कुमार विश्वास का यह तंज तो नासमझ भी समझ जाए कि किसके लिये था ?
मेरठ pic.twitter.com/VcNUuysuUc — Priya singh (@priyarajputlive) December 22, 2024
पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कवि कुमार विश्वास मंच से कविता पढ़ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को गीता-रामायण पढाईये। भगवान राम के भाईयों और माता सीता की बहनों का नाम याद कराइये। एक संकेत दे रहा हूं जो समझ जाए उनकी तालियां उठे।
मंच से कुमार विश्वास ने जो भी कुछ कहा, उसे लोग सोनाक्षी सिन्हा की शादी से जोड़कर देख रहे हैं। कुमार विश्वास का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने बयान में कुमार विश्वास ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन लोगों का कहना है कि कवि कुमार विश्वास ने शत्रुघन सिन्हा पर तंज कसा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मेरठ महोत्सव का बताया जा रहा है।