लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में एक बंदर (Monkey Viral Video) के पतंगबाजी (Kite Flying) करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। यह वीडियो मकर सक्रांति के दिन का है। बता दें कि इस दिन लोग काफी संख्या में पतंगबाजी कर मकर सक्रांति का पावन पर्व मनाते हैं।
पढ़ें :- Video-अग्निवीर पिंकू कुमार को गांव वाले बुलाते हैं नकली फौजी,राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि मैं आपकी शादी में आऊंगा…
वीडियो में एक मकान की छत पर बंदर पहले पंतग की डोर को पकड़ता है। इसके बाद फिर पतंग जैसे इंसान उड़ता है, उसी तरह वह प्रयास करता है। इसके बाद फिर वह पतंग को धीरे धीरे नीचे उतार लेता है। इसके बाद वह पतंग को फाड़ देता है। वहीं, इस वीडियो में कुछ लोग बंदर की पतंगबाजी को लेकर शोर मचाते सुने जा सकते हैं। वैसे कुछ भी हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में इस समय बंदर की पतंगबाजी का यह वीडियो चर्चा का कारण बना हुआ है।
Even a monkey enjoying kite flying. pic.twitter.com/JrCe0bNvOX
— Vivek
(@ViivekHere) January 16, 2022
पढ़ें :- मास रेपिस्ट प्रज्वल रेवन्ना मामले में पीएम मोदी खामोश, सब कुछ पता होने बाद भी उसके लिए मांगते हैं वोट: अलका लांबा
जानें कहां की बंदर ने पतंगबाजी?
बंदर की पतंगबाजी का यह वीडियो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। यह वीडियो वहीं के रहने वाले एक शख्स ने मकर सक्रांति के दिन बनाया था, जबकि शहर में बंदर की पतंगबाजी चर्चा में है।