Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: पाकिस्तानी दुल्हन के किया बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार डांस, आपने देखा क्या?

Viral video: पाकिस्तानी दुल्हन के किया बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार डांस, आपने देखा क्या?

By आराधना शर्मा 
Updated Date

इन दिनों भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी दुल्हन ने बेहद ही खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस दिया है। इस वीडियो को देखते ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। ऐसे में लोग इसको जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

पढ़ें :- Viral Video: लखनऊ में युवती को बंदूक हवा में लहराते हुए रील बनाना पड़ा महंगा, एक्शन में आयी UP पुलिस

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक पाकिस्तानी दुल्हन को वेडिंग वेन्यू पर डांस करते हुए देखा जा रहा है। बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार डांस करती इस दुल्हन का वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

https://www.instagram.com/reel/CnWH2XiBO11/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

वीडियो में पाकिस्तानी दुल्हन को बॉलीवुड के गाने ‘बोले चूड़ियां’ पर धमाकेदार डांस करते देखा जा सकता है। दूल्हन ने गोल्डन कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। स्टेज पर वह दो लड़कियों के साथ बेहद खूबसूरती से डांस कर रही है। वीडियो इतना प्यारा है कि लोग इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं। भले ही यह वीडियो पाकिस्तान का है, लेकिन इस दुल्हन ने भारतीय लड़कों का दिल चुरा लिया है। ऐसे में लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

 

पढ़ें :- Viral Video: बीच सड़क पर डंडे से बैल को मारने लगा पुलिसकर्मी, फिर हुआ कुछ ऐसा ...
Advertisement