Viral Video: सोशल मीडिया में हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऑपरेशन के दौरान व्यक्ति वीडियो गेम खेलता नजर आ रहा है। आमतौर पर ऑपरेशन थ्रिटेर सर्जरी करानेे वाले शख्स को डरा हुआ सहमा हुआ और भगवान से प्रार्थना करता हुआ देखा होगा और सुना होगा, लेकिन गेम खेलता हुआ पहली बार सुना होगा।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वायरल वीडियो को इंटाग्राम पर डीएक्स घोष और मुखर्जी 199 ने शेयर किया है, जो लोगो को हैरान कर रहा है। ऑपरेशन थ्रियेटर में एक हरे रंग का पर्दा लगा है। वहीं पर्दे के दूसरी तरफ डॉक्टर्स ऑपरेशन करते हुए नजर आ रहे है। वहीं पर्दे के एक तरफ मरीज ऑपरेशन कराने के दौरान वीडियो गेम खेलता हुआ नजर आ रहा है।
सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि जिस मरीज का ऑपरेशन हो रहा है वो वीडियो गेम का मजा ले रहा है। बहुत तेजी से स्क्रीन पर उसके हाथ चल रहे हैं और वो लगातार गेम खेल रहा है। वहीं वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि एनेस्थीसिया किसी को पेन नहीं देता।