मिनटों में एंबुलेंस पहुंचने के खोखले दावों की पोल खोलता एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख किसी की भी रुंह कांप जाय। वायरल वीडियो में एक्सीडेंट में घायल लोगो को एंबुलेंस न मिलने की वजह से ई रिक्शा पर लादकर कर हॉस्पिटल पहुंचाया है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का बताया जा रहा है। जहां एक्सीडेंट में घायल को एंबुलेंस न मिलने पर ई रिक्शा पर हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
बाराबंकी- एक्सीडेंट में घायल मरीजों को नहीं मिली एंबुलेंस, ई रिक्शा पर लादकर पहुंचाया गया अस्पताल pic.twitter.com/6cJtkcDFfk
— Priya singh (@priyarajputlive) May 4, 2025
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक ई रिक्शा पर कुछ घायलों को लादकर हॉस्पिटल ले जा रहा है। वहीं ई रिक्शा के पीछे चल रहे किसी सख्स ने इसका वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।