Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Viral video: हैदराबाद में कुत्ते को टहला रहे युवक की लोगो ने की बर्बरता पूर्वक पिटाई, ये है वजह

Viral video: हैदराबाद में कुत्ते को टहला रहे युवक की लोगो ने की बर्बरता पूर्वक पिटाई, ये है वजह

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक सड़क पर डॉग टहला रहा है और इतने में हाथ में लाठी डंडा लिए चार पांच लोग आते हैं और उस युवक और बेजुबान डॉग पर अचानक हमला करत देते है।

पढ़ें :- संभल: उल्टी आते ही महिला ने खिड़की से बाहर निकाला सिर, ट्रैक्टर ने मारी टक्कर; हुई दर्दनाक मौत

डॉग को टहला रहे युवक को लोग इतनी बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे है जिसे देख किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बर्बरता का यह वीडियो तेलंगाना के हैदराबाद का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- संस्कृति संसद-2026 : सोशल मीडिया के नैरेटिव से सतर्क रहें युवा - भरत छाबड़ा

वीडियो में नजर आ रहा है कि मोहल्ले में कुत्ते को टहला रहे युवक को कुछ लोग बर्बतापूर्वक पीट रहे है। वहीं कुछ महिलाएं बचाने की कोशिश करती हुई भी नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहल्ले के लोग इस डॉग से परेशान रहते थे। यह लोगो के घर में घुस जाता और आने जाने वाले लोगो पर हमला करता है। इसी वजह से लोगो ने गुस्से में कुत्ते के मालिक को पीटना शुरु कर दिया।

Advertisement