फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो सवार कुछ रईसजादों ने एक साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी और उसे करीब छह किलोमीटर तक घसीटते रहे। इस घटना में मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो दिल दहला देने वाला है।
पढ़ें :- यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 2003 में कोतवाल से बदसलूकी से जुड़ा मामला
स्कॉर्पियो सवार रईसजादों ने एक साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी और उसे करीब 6 किलोमीटर तक घसीटते रहे
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मामला फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर नेशनल हाईवे का है pic.twitter.com/eLdECu0cgH
— Priya singh (@priyarajputlive) February 7, 2025
पढ़ें :- सोनौली:ओवरलोड वाहनों से जर्जर हुई सर्विस लेन, हादसों का खतरा
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है हाईवे पर स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में दौड़ती नजर आ रही है। वहीं कार के नीचे एक मजदूर घसीटता नजर आ रहा है। वहीं स्कॉर्पियो के पीछे चल रही कार में सवार किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना खौफनाक है जिसे देखकर लोगो के रौंगटे खड़े हो गए।