Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral Video : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने 300 बसों को दिखाई हरी झंडी, फिर उसमें बैठकर किया सफर

Viral Video : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने 300 बसों को दिखाई हरी झंडी, फिर उसमें बैठकर किया सफर

By santosh singh 
Updated Date

चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय (Chief Minister Joseph Vijay) ने जब से सीएम की कुर्सी संभाली है, तब से ही वह चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने चेन्नई (Chennai) में नई सरकारी बसों का उद्घाटन किया। इसके बाद वह मंच छोड़कर बस पर बैठे। यही नहीं उन्होंने बस कंडक्टर और ड्राइवर से भी बातचीत की। इस मामले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

पढ़ें :- हाईवे पर अचानक सामने आया जंगली हाथी, कार पर रखा पैर; वायरल वीडियो ने मचाई दहशत

शहर में 300 नई सरकारी बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद, विजय एक बस में सवार हुए और शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्रू से बातचीत की और रास्ते में लोगों का अभिवादन किया। इस बीच मुख्यमंत्री सफेद शर्ट और धूप का चश्मा पहने नजर आए। जबकि मंत्री उनके पास में खड़े थे।

पढ़ें :- Bye Election : एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 6 अक्तूबर को, मतगणना 9 को, जानें कौन सी सीटें हैं शामिल?

विजय ने की कंडक्टर से बातचीत

एक वीडियो में, वह कंडक्टर के साथ लंबी बातचीत करते हुए दिखे। दूसरे वीडियो में, वह उसके साथ तस्वीर के लिए पोज देते हुए दिखे। उन्हें स्टाफ के साथ बातचीत जारी रखने से पहले ड्राइवर के कंधे पर प्यार से थपथपाते हुए भी देखा गया। जब बस चेन्नई से गुजर रही थी, तो विजय रास्ते में जमा लोगों की ओर हाथ हिलाते हुए दिखे।

सार्वजनिक परिवहन होगा मजबूत

300 बसों का यह बेड़ा तमिलनाडु सरकार की तरफ से सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और पूरे राज्य में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत शुरू किया गया है।

पढ़ें :- चेन्नई के नजदीक नाडू पलानी मुरुगन मंदिर से करोड़ों की पन्ना मूर्ति गायब, CCTV पर पेंट स्प्रे कर सुरक्षा घेरा तोड़ा
Advertisement