उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में महर्षि वाल्मिकी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या धाम (Maharishi Valmiki International Airport Ayodhya Dham ) का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को उद्घाटन किया। महर्षि वाल्मिकी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या धाम के लिए दिल्ली से इंडिगो की पहली फ्लाइट रवाना हुई।
पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम
इस दौरान इंडिगो के पायलट ने यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान विमान यात्रियों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। इस दौरान यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल रहा है। इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है।
दिल्ली से अयोध्या
अतिसय प्रीति देखि रघुराई।
लीन्हे सकल बिमान चढ़ाई॥⁰मन महुँ बिप्र चरन सिरु नायो।
उत्तर दिसिहि बिमान चलायो॥सियावर रामचन्द्र की जय
pic.twitter.com/sMotUUgGPH पढ़ें :- महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतेगा, भाजपा चलाती है बुलडोजर : मल्लिकार्जुन खड़गे
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) December 30, 2023
महर्षि वाल्मिकी अंतरार्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम का उद्घाटन
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतरार्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम का उद्घाटन किया। इस एयरपोर्ट के पहले चरण चौदह सौ पचास करोड़ रुपए से अधिक लागत से विकसित किया गया है। एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल पैसठ सौ वर्गमीटर होगा जो सालाना लगभग दस लाख यात्रियों की सेवा के लिए सुसज्जित होगा।