नई दिल्ली: आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन डॉल्फिन पृथ्वी पर तीसरी सबसे बुद्धिमान जीव हैं। जानवरों में सबसे लंबी याददाश्त डॉल्फिन की होती है। इनका आकार 32 फीट तक लंबा होता है। कई बार हम डॉल्फिन को मछली समझने की भूल कर देते हैं पर ये स्तनधारी जीव होती हैं।
पढ़ें :- द्वितीय विश्व युद्ध का हीरो 100 की उम्र में 96 साल की प्रेमिका से करने जा रहा है शादी,पढ़ें इनकी प्रेम कहानी
इन दिनों एक डॉल्फिन का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गोताखोर बड़े ही प्यार से एक डॉल्फिन को अपने गले से लगा रखा है। वहीं डॉल्फिन भी गोताखोर के साथ गले से गला मिला रही है।
इस दौरान गोताखोर डॉल्फिन की पीठ को प्यार से सहला रहा है। कुछ देर बाद डॉल्फिन गोताखोर से थोड़ा पीछे हटती है। इसके कुछ समय बाद वह दोबारा गोताखोर से गले मिलाने लगती है। यह वीडियो काफी क्यूट है।
Love wrapped up within a hug
From ocean diversity pic.twitter.com/IdYYYvcqBN— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) April 15, 2021
पढ़ें :- तपती गर्मी से बेहोश हुए सुअर की जान बचाने के लिए मुंह से सांस देने लगी महिला, नजारा देख हैरान रह गए लोग
यह वीडियो सुशांता नंदा द्वारा शेयर किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। अब तक इस वीडियो को 13 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इसे 1 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसके अलावा वीडियो को कई सारे रिट्वीट्स भी मिल रहे हैं।