Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Virat Kohli Tests Records : भारत के सबसे सफल कप्तान रहे विराट कोहली, टेस्ट रिकॉर्ड्स पर डालें नजर

Virat Kohli Tests Records : भारत के सबसे सफल कप्तान रहे विराट कोहली, टेस्ट रिकॉर्ड्स पर डालें नजर

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) से संन्यास लेने की आधिकारिक घोषणा करते ही भारतीय क्रिकेट में एक अध्याय समाप्त हो गया है। कोहली जितने बड़े बल्लेबाज हैं, उससे कहीं बेहतर कप्तान भी रहे हैं। टेस्ट में वह भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने कई इतिहास रचे। बतौर कप्तान विराट का बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। बतौर टेस्ट कप्तान कोहली के आंकड़े दुनिया के कुछ महान कप्तानों को टक्कर देते हैं। आइए जानते हैं…

पढ़ें :- IND vs ENG T20 WC Stats : कुल 5 मैच और 2 सेमी-फाइनल... टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा है भारत-इंग्लैंड मैच का रिकॉर्ड

कोहली 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के नियमित टेस्ट कप्तान घोषित किए गए थे। तब महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने बीच दौरे पर टेस्ट से संन्यास का एलान कर दिया था। इसके बाद कोहली साल 2022 तक टेस्ट में भारत की कप्तानी करते रहे। साल 2022 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। इससे पहले 2021 में वह भारतीय टी20 और वनडे टीम की कप्तानी से भी हट गए थे। साथ ही अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (IPL franchise Royal Challengers Bangalore) की भी कप्तानी छोड़ दी थी। कोहली की कप्तानी में भारत ने सबसे ज्यादा समय तक टेस्ट में नंबर एक टीम रहने का रिकॉर्ड बनाया। साथ ही टीम ने विदेशी जमीन पर कई इतिहास रचे।

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान

विराट कोहली (Virat Kohli)  टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket)  में सबसे सफल भारतीय कप्तान (Indian Captain) रहे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 68 मैचों में 40 जीत दर्ज की और 17 में हार का सामना किया। टीम ने इस दौरान 11 मैच ड्रॉ भी खेले। विराट की जीत का प्रतिशत 58.82 का रहा जो पूर्व कप्तानों सौरव गांगुली, एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों से ज्यादा है। कोहली के बाद सबसे ज्यादा जीत में धोनी का नंबर आता है। माही की कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट में से 27 मैच जीते। रोहित ने भारत के लिए 24 टेस्ट में कप्तानी की और इसमें से टीम 12 टेस्ट जीती। नौ में भारतीय टीम (Indian Team) को हार का सामना करना पड़ा। तीन टेस्ट ड्रॉ रहा।

पढ़ें :- बिहार में फिर गिरा फ्लाईओवर, गोपालगंज में घोघारी नदी पर बन रहा था 29 मीटर लंबा पुल, ढलाई का चल रहा था काम

विराट का बतौर कप्तान बल्लेबाजी रिकॉर्ड

विराट कोहली (Virat Kohli) ने कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी में भी अपना लोहा मनवाया। उन्होंने 113 पारियों में 54.80 की औसत से 5,864 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 20 शतक और 18 अर्धशतक लगाए। नाबाद 254 रन की पारी बतौर कप्तान उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। वह बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। उनके बाद एमएस धोनी का नंबर आता है। धोनी ने 60 मैचों में कप्तानी की और इसकी 96 पारियों में 40.63 की औसत से 3454 रन बनाए। इनमें पांच शतक और 24 अर्धशतक रहे। वहीं, ओवरऑल कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर ग्रीम स्मिथ एलेन बॉर्डर और रिकी पोंटिंग हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी

कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। ओवरऑल दुनिया भर के कप्तानों में उनसे आगे ग्रीम स्मिथ, एलेन बॉर्डर, स्टीफन फ्लेमिंग, रिकी पोंटिंग और क्लाइव लॉयड हैं।

पढ़ें :- PCB ने घर लौटे पाकिस्तान प्लेयर्स को दिया तगड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की बड़ी सजा!

कोहली दुनिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान

कोहली दुनिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। इस मामले में उनसे आगे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ हैं। हालांकि, 50 से ज्यादा टेस्ट में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में कोहली का जीत प्रतिशत स्टीव और पोंटिंग के बाद है। कोहली का जीत प्रतिशत 58.82 है, जबकि ग्रीम स्मिथ का जीत प्रतिशतक 48.62 है।

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान

कोहली की कप्तानी में भारत ने 2018/19 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। यह कंगारुओं की धरती पर पहली बार था जब कोई एशियाई टीम टेस्ट सीरीज जीती थी। भारत ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से और मेलबर्न में 137 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में एकमात्र टेस्ट 146 रन से जीता था। कोहली की कप्तानी में भारत ने इतिहास रचा था।

पढ़ें :- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज की बस, तीन यात्रियों की मौत

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

कोहली टेस्ट में भारत की ओर से बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली के नाम बतौर कप्तान 20 शतक हैं, जो कि भारतीयों में सबसे ज्यादा हैं। उनके बाद भारतीय कप्तानों में सुनील गावस्कर का नाम आता है। उन्होंने 11 शतक लगाए थे। ओवरऑल कप्तानों में कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली से आगे ग्रीम स्मिथ हैं। स्मिथ ने 25 शतक लगाए थे।

दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान

विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीते हैं। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में सबसे पहले टीम इंडिया ने 2018 दौरे पर वांडरर्स टेस्ट जीता था और इसके बाद पिछले साल 2021 में सेंचुरियन में दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका को हराया।

दो बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने दो बार बॉक्सिंग डे टेस्ट में बाजी मारी। सबसे पहले 2018 में भारत ने मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और इसके बाद 2021 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की।

पढ़ें :- सुपरस्टार महेश बाबू ने अपनी को-स्टार प्रियंका चोपड़ा के बारे में दिया बड़ा बयान, कहा- अभी टॉप फॉर्म में है

सेना देशों में सर्वाधिक जीत वाले एशियाई कप्तान

विराट कोहली (Virat Kohli) सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में सर्वाधिक सात टेस्ट मैच जीतने वाले एशियाई कप्तान हैं। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया ने यहां 23 टेस्ट मैच खेले और सात जीत दर्ज की। टीम को इस दौरान 13 हार और तीन ड्रॉ भी मिली।

विदेशी धरती पर कोहली की कप्तानी में सबसे ज्यादा जीत

कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में बतौर कप्तान एक टेस्ट में दो शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी हैं। उन्होंने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड में पहले टेस्ट में 115 रन और 141 रन की पारियां खेली थीं। इसके अलावा कोहली विदेशी मैदान पर बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने विदेशी धरती पर कुल 37 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी की और इसमें से भारत ने 16 मैच जीते। 15 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि छह टेस्ट ड्रॉ रहे।

Advertisement