Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vivaah Panchami 2025 : विवाह पंचमी पर आज, जानें इस दिन क्या करें

Vivaah Panchami 2025 : विवाह पंचमी पर आज, जानें इस दिन क्या करें

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vivaah Panchami 2025 : वैदिक पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी तिथि है।  ऐसे में आज देश भर में विवाह पंचमी मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन भगवान राम एवं देवी सीता का विवाह हुआ था।  इसलिये इस दिन को राम और सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा पाठ के भव्य आयोजन किए जाते हैं साथ ही लोग अपने घरों में भी भगवान राम और माता सीता की पूजा करते हैं। आइए जानते हैं कि विवाह पंचमी के दिन क्या करें और क्या नहीं।

पढ़ें :- Matsya Jayanti 2026 :  आज है भगवान विष्णु के प्रथम अवतार मत्स्य जयंती , करें श्रीहरि के इस दिव्य स्तोत्र का पाठ

विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर घर की साफ सफाई करना चाहिए।  विवाह पंचमी पर तामसिक भोजन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इस दिन तामसिक भोजन करना अच्छा नहीं माना गया है।

धार्मिक परंपरा के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह का अनुष्ठान कराना शुभ है।  इस दिन घर के पूजा-मंदिर में प्रभु श्रीराम और माता सीता की तस्वीर स्थापित करें। ऐसा करने के बाद उन्हें माला अर्पित करें। विवाह पंचमी पर कुंवारी कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए खास उपाय कर सकती है। मान्यता है कि इस दिन कुंवारी कन्याएं जानकी मंत्र का जाप करती हैं तो उन्हें सुयोग्य वर प्राप्ति का वरदान प्राप्त होता है। ऐसे में इस दिन कुंवारी कन्याएं ‘ओम् जानकी वल्लभाय नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप कर सकती हैं।

 

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : आज करें मां चंद्रघंटा की पूजा , ऋण मुक्ति के लिए माता को 108 गुड़हल के फूल करें अर्पित
Advertisement