Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vivah Muhurat 2022: बजने लगेगी शहनाई 22 जनवरी से , जनवरी से दिसंबर तक हैं विवाह के ढ़ेरों शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2022: बजने लगेगी शहनाई 22 जनवरी से , जनवरी से दिसंबर तक हैं विवाह के ढ़ेरों शुभ मुहूर्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vivah Muhurat 2022: सदियों से हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त देख कर विवाह करने की परंपरा रही है। हिंदू पंचाग के अनुसार वर्ष में कुछ समय ऐसा होता है जो शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं होता है। इसलिए ग्रह दशाओं के अनुकूल न होने पर कोई शुभ कार्य करने की मनाही होती है। साल 2022 में विवाह के लिए अनगिनत शुभ मुहूर्त हैं। साल में तीन महीनों को छोड़ कर हर महीने में अनेकों शादी के मुहूर्त हैं। अगले साल यानी साल 2022 के तीन महीने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में चातुर्मास के कारण एक भी विवाह मुहूर्त नहीं है। आईये जानते है साल 2022 में विवाह के शुभ मूहूर्त।

पढ़ें :- 30 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

जनवरी 2022 जनवरी में विवाह के हैं 4 मुहूर्त हैं। इस माह में 22, 23, 24 और 25 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

फरवरी 2022
फरवरी में 11 मुहूर्त हैं। फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख के शुभ मुहूर्त हैं।
मार्च 2022
मार्च में सिर्फ 2 शुभ मुहूर्त है। इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।
|अप्रैल 2022
अप्रैल के महीने में शादी के 11 शुभ मुहूर्त हैं। इस माह में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।
मई 2022
मई में 15 शुभ मुहूर्त हैं। मई में अक्षय तृतीया 2 और 3 के अलावा 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।
जून 2022
जून के महीने में विवाह के लिए 12 शुभ मुहूर्त हैं। जून में शादी 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।
जुलाई 2022
जुलाई में 5 शुभ मुहूर्त हैं। जुलाई में 4, 6, 7, 8 और 9 तारीख को शुभ मुहूर्त है।
नवंबर 2022
नवंबर के महीने में शादी-विवाह के लिए 4 शुभ मुहूर्त हैं। इस माह में 25, 26, 28 और 29 तारीख को शादी के शुभ मुहूर्त हैं।
दिसंबर 2022
दिसंबर महीने में विवाह के लिए 7 शुभ मुहूर्त हैं। साल के अंतिम महीने में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे।

 

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Special: इस अक्षय तृतीया तिथि पर बन रहा बेहद शुभ योग, जाने डेट और शुभ मुहूर्त
Advertisement