Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vivah Muhurat 2022: इस साल जानें कितने दिन बजेगी शहनाई, विवाह के ये हैं शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2022: इस साल जानें कितने दिन बजेगी शहनाई, विवाह के ये हैं शुभ मुहूर्त

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Vivah Muhurat 2022: देवउठनी एकादशी (4 नवंबर) के साथ ही चातुर्मास और श्री विष्णु का शयनकाल की अवधि समाप्त हो गई। इसके बाद से विवाह और अन्‍य सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे, लेकिन इस बार देवउठनी एकादशी को विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं बताया गया। वैसे हर साल देव उठनी एकादशी के दिन से शादी-विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाते हैं।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

इस साल तुलसी विवाह के दिन रहने वाले अबूझ मुहूर्त पर भी विवाह नहीं हो पाए। साल 2022 के 2 आखिरी दोनों महीनों में शादी-विवाह के बहुत कम मुहूर्त हैं। शुक्र तारा अस्‍त रहने के कारण 5 नवंबर को तुलसी विवाह के दिन शादियां नहीं हुईं।इतना ही नहीं शादी करने के इच्‍छुक लोगों को नवंबर के आखिरी हफ्ते तक इंतजार करना ही होगा। आइए जानते हैं कि साल 2022 में नवंबर और दिसंबर में शादी-विवाह के मुहूर्त में कितने हैं।

शुक्र तारा उगने के बाद शुरू होंगे विवाह

शुक्र तारा अस्‍त होने के दौरान विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं होते हैं। शुक्र तारा 20 नवंबर को उदित होगा और इसके बाद विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। जिसके चलते नवंबर के महीने में शादी के मुहूर्त काफी कम ही रहेंगे। नवंबर में भी शादी के कुछ चुनिंदा मुहूर्त ही हैं। इस साल शादी के मुहूर्त 25 नवंबर से शुरू होंगे और 15 दिसंबर तक रहेंगे।

15 दिसम्बर  के बाद एक महीने तक नहीं होंगे विवाह

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम

शादी के मुहूर्त शुरू होने के बाद 15 दिसम्बर तक विवाह होंगे। फिर इसके बाद एक महीने तक खरमास होने से विवाह के मुहूर्त में विराम लग जाएगा। मतलब 15 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक शादियां होने पर पाबंदी रहेगी। ज्‍योतिष के मुताबिक जब सूर्य धनु राशि में होता है, तब विवाह के कार्य नहीं होते हैं। जब सूर्य मकर राशि में आ जाता है तो विवाह शुरू हो जाएंगे। इस तरह साल 2022 में विवाह के लिए 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक का ही समय है।

2022 में विवाह मुहूर्त

नवंबर-2022 में विवाह मुहूर्त
25 नवंबर, 26 नवंबर और 27 नवंबर

दिसंबर 2022 में विवाह मुहूर्त
2,3,4,7,8 और 15 दिसंबर

मार्च में 4 मुहूर्त
6, 9, 11 और 13 तारीख

पढ़ें :- 01 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

अप्रैल में विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है

2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त

जनवरी में विवाह के शुभ मुहूर्त
15, 18, 25, 26, 27, 30 और 31

फरवरी में विवाह के शुभ मुहूर्त
6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 22, 23 और 28

Advertisement