Vivo T5 5G : स्मार्ट फोन की जानी कंपनी Vivo ने आज भारत में अपनी T5 सीरीज का पांचवां मॉडल Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन जल्द ही देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
पढ़ें :- Vivo T5 5G : वीवो टी5 5जी जल्द होगा लॉन्च,मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले और Ultra-Slim डिजाइन
चिपसेट
वहीं फोन के चिपसेट की बात करें तो फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरीज का चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ MediaTek NPU 850 भी मिलता है।
बैटरी
इसी के साथ फोन की खासियत की बात करें तो इसकी 7,050mAh की बड़ी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का साथ दे सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Vivo T5 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह भारत का पहला Vivo स्मार्टफोन है जिसमें यह चिपसेट लगा है और दावा किया जाता है कि इसने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 1.2 मिलियन से ज़्यादा पॉइंट्स हासिल किए हैं।
लैंग्वेज मॉडल
इसके अलावा, इस चिपसेट में MediaTek NPU 850 है जो जेनरेटिव AI सपोर्ट और डेडिकेटेड MDLA 5.5 एक्सेलेरेटर के साथ आता है। Vivo का दावा है कि यह 233% तेज़ ऑन-डिवाइस AI परफॉर्मेंस देता है और 3B-पैरामीटर वाले लार्ज लैंग्वेज मॉडल को चलाते समय प्रति सेकंड लगभग 10 टोकन जेनरेट कर सकता है।
कीमत
Vivo T5 5G की भारत में शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। सबसे ऊपर 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल आता है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये तय की गई है।