Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Vivo T5 5G : वीवो टी5 5जी जल्द होगा लॉन्च,मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले और Ultra-Slim डिजाइन

Vivo T5 5G : वीवो टी5 5जी जल्द होगा लॉन्च,मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले और Ultra-Slim डिजाइन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vivo T5 5G : वीवो का नया स्मार्टफोन वीवो टी5 5जी जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। यह नया स्मार्ट फोन कंपनी की T-Series का हिस्सा होगा। फिलहाल वीवो के पोर्टफोलियो में वीवो टी5 लाइट 5जी, वीवो टी5एक्स 5जी और वीवो टी5 प्रो 5जी जैसे तीन स्मार्टफोन मौजूद हैं। अब कंपनी इसमें Vivo T5 5G को भी जोड़ने जा रही है। हालांकि, वीवो ने अभी फोन की लॉन्च डेट नहीं बताई है।

पढ़ें :- आ रहा Realme का नया 5G फोन, 6,500 निट्स की होगी ब्राइटनेस

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिलेगा
ग्राहकों के लिए ये नया अपकमिंग स्मार्टफोन Flipkart पर एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। लॉन्च के बाद फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकेगा। लैंडिंग पेज पर फोन के सॉफ्टवेयर से जुड़ी डिटेल भी सामने आई है। वीवो टी5 5जी ओरिजिनओएस पर चलेगा। कंपनी फिलहाल OriginOS 6 को अपने लेटेस्ट OS वर्जन के तौर पर ऑफर कर रही है।

कंपनी ने भी इसकी फास्ट AI परफॉर्मेंस को लेकर टीज किया है।

डिस्प्ले
दावा है कि T5 5G को 34,999 रुपये से 49,999 रुपये वाले प्राइस सेगमेंट में सबसे पतले 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा।भारत में इसकी कीमत 50,000 रुपये से कम रह सकती है। फोन में 7.99mm का ‘ultra-slim’ फ्रेम भी मिलेगा।

फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेल्स शेयर नहीं की हैं।

पढ़ें :- Tecno Pova 8 Pro 5G :  टेक्नो पोवा 8 प्रो 5जी भारत में लॉन्च ,  जानें कीमत और फीचर्स
Advertisement