Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘विधेयक के विरोध में मतदान करें…’ सपा ने परिसीमन बिल को लेकर अपने सांसदों को जारी किया व्हीप

‘विधेयक के विरोध में मतदान करें…’ सपा ने परिसीमन बिल को लेकर अपने सांसदों को जारी किया व्हीप

By Abhimanyu 
Updated Date

Delimitation Bill Controversy : शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पेश किया जाना है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है। पार्टी ने व्हीप जारी करके अपने सांसदों को सदन मौजूद रहने और विधायक के खिलाफ मतदान करने के लिए कहा है।

पढ़ें :- CM योगी की अपील- यूपी के सभी लोकसभा सांसद परिसीमन बिल का समर्थन करें, ताकि महिला आरक्षण रास्ता साफ हो

लोकसभा में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने तीन पंक्ति व्हीप जारी करके कहा- “सोमवार दिनांक 30 नवम्बर 2026 से संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है जो
बृहस्पतिवार 3 दिसम्बर 2026 तक प्रस्तावित है सत्र में सरकार संविधान (एक सौ बत्तीसवा संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 एवं संघ राज्यक्षेत्र विधि (संशोधन) दूसरा विधेयक, 2026 ला रही है। अतः लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि सत्र के दौरान पूरा समय सदन में रहें और मतदान पर विधेयक के विरोध में मतदान करें।” बता दें कि लोकसभा में समाजवादी पार्टी के 37 सांसद हैं। ऐसे में मोदी सरकार के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाना आसान नहीं होने वाला है।

Advertisement