Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Vote Chor Gaddi Chhod Rally :  प्रियंका गांधी , बोलीं- जनता चुनाव आयुक्तों के नाम याद रखेगी, जो देश के साथ कर रहे हैं गद्दारी

Vote Chor Gaddi Chhod Rally :  प्रियंका गांधी , बोलीं- जनता चुनाव आयुक्तों के नाम याद रखेगी, जो देश के साथ कर रहे हैं गद्दारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर (SIR) और ‘वोट चोरी’ (Vote Chori) के खिलाफ रविवार को कांग्रेस की विशाल रैली आयोजित हुई। रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘वोट चोरी’ देश के संविधान पर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता चुनाव आयोग के उन अधिकारियों के नाम याद रखेगी, जो देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं। चुनाव आयुक्तों को एक दिन इस देश को जवाब देना पड़ेगा। ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू व विवेक जोशी यह देश इन तीन चुनाव आयुक्तों के नाम नहीं भूलेगा। मोदी सरकार इन्हें बचाने की कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन एक दिन इन्हें देश को जवाब देना होगा।

पढ़ें :- विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन अधिनियम से ग्रामीण भारत को नई दिशा

कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश का युवा बेटिंग ऐप पर पूरा दिन बिताता है। प्रधानमंत्री के दफ्तर में ही एक शख्स ने बेटिंग ऐप के घोटाले किए हैं, लेकिन ऐसे मुद्दों पर सदन में चर्चा नहीं होती। मोदी सरकार महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा जैसे जरूरी मुद्दों पर कहीं बात ही नहीं करती। ये सरकार हर मोर्चे पर विफल है। डॉलर 90 रुपए हो गया है। विदेश नीति फेल हो गई है। युवा पेपरलीक से परेशान हैं। लोग महंगाई-बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। निर्यात घट रहा है, आयात मंहगा हो रहा है। देश की संपत्ति अडानी-अंबानी को सौंपी जा रही हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज BJP को चुनाव आयोग की जरूरत है, क्योंकि उसके बिना नरेंद्र मोदी चुनाव नहीं जीत सकते। हमें चुनाव आयोग के तीन अधिकारियों के नाम नहीं भूलने हैं, क्योंकि ये लोग लोकतंत्र पर वार कर रहे हैं। इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा विपक्ष कह रहा है कि चुनाव आयोग पर हमें भरोसा नहीं रहा। चुनाव प्रकिया के हर कदम को चुनाव आयोग ने संदिग्ध बना दिया है। आज देश की हर संस्था को मोदी सरकार ने अपने सामने झुका दिया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि  मैं चुनौती देती हूं कि BJP एक बार बैलेट पेपर पर निष्पक्ष चुनाव लड़ ले। ये कभी नहीं जीत पाएंगे और ये बात BJP भी जानती है।

संसद में जब मल्लिकार्जुन खरगे जी और राहुल गांधी जी ने SIR, वोट चोरी का मुद्दा उठाया तो मोदी सरकार नहीं मानी। आखिर में सरकार ने कहा कि हम पहले ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा करेंगे, फिर SIR और वोट चोरी पर बात करेंगे। सदन में हम ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा करते रहे, लेकिन मोदी सरकार में जनता के मुद्दों पर बात करने की हिम्मत नहीं दिखी।  आज हालात ये हैं कि पिछले आम चुनाव में मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया। कांग्रेस का बैंक अकाउंट बंद कर दिया गया। भ्रष्टाचार के नाम पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए। जिन लोगों का दिल कमजोर था, जो इस दबाव को सह नहीं पाए वो BJP में शामिल हो गए। जैसे-जैसे लोग BJP में शामिल होते गए, BJP की ‘वॉशिंग मशीन’ में धुलकर साफ होते गए।

पढ़ें :- Vote Chor Gaddi Chhod Rally : दिल्ली रैली में दहाड़े खरगे, बोले- देश की 140 करोड़ जनता को बचाना है, इसलिए बेटे को देखने बेंगलुरु नहीं गया
Advertisement