Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. मारुति सुजुकी भारत में जल्द ही लॉन्च करेगी WagonR, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

मारुति सुजुकी भारत में जल्द ही लॉन्च करेगी WagonR, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

By प्रिया सिंह 
Updated Date

भारत में मारुति सुजुकी जल्द ही नई WagonR लाने की तैयारी में जुट गई है। WagonR  को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पाट किया गया है। जो देखने में बेहद शानदार है। एक रिपोर्ट के दौरान बताया जा रहा है कि इसमें 2 इंजन ऑप्शन, नए फीचर्स की लिस्ट और सेफ्टी फीचर्स में बड़े बदलाव देखने को मिलेगें।

पढ़ें :- Hyundai Creta facelift : हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट अप्रैल में बिकी इतनी यूनिट , सेल का नया रिकॉर्ड बनाया

बताया जा रहा है कि  नई वैगनआर में dual-tone fabricके साथ smartphone connectivity और 7-इंच  smartplay studio system दिया जाएगा और साथ ही dual tone color scheme में ऑफर की जाएगी। पहला ऑप्शन गलैन्ट रेड के साथ ब्लैक रूफ और ORVMs वाला होगा, जबकि दूसरे ऑप्शन में मैग्मा ग्रे के साथ ब्लैक रूफ और ORVMs दिए जा सकते हैं।

2022  Maruti WagonR Facelift Safetyके मामले में भी तगड़ी होगी। इसमें 12 से भी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। जो ग्राहको को अपनी तरफ लुभा सकेगी। नई वैगनआर की कीमत 5.18 लाख रुपये से 6.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाएगी। इसका मुकाबला Tata Tiago और Hyundai Santro के साथ रहेगा।

Advertisement