Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Watch Video : नहीं सुधरे बांग्लादेशी खिलाड़ी, एक बार फिर बदतमीजी पर उतरे; भारत ने मैच हराकर दिया जवाब

Watch Video : नहीं सुधरे बांग्लादेशी खिलाड़ी, एक बार फिर बदतमीजी पर उतरे; भारत ने मैच हराकर दिया जवाब

By Abhimanyu 
Updated Date

IND U19 vs BAN U19 Match: भारत U19 टीम ने साउथ अफ्रीका के में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने सफर की शुरुआत जीत से की है। टीम ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश U19 टीम को 84 रनों से करारी मात दी। हालांकि, इस मैच में बांग्लादेश की टीम खिलाड़ियों का रवैया पहले जैसा ही रहा। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ने की कोशिश की और बदतमीजी भी करते नजर आए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- आरसीबी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैच होस्ट करने की मिली परमिशन

दरअसल, शनिवार को मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन में भारत U19 बनाम बांग्लादेश U19, अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच खेला गया। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 31 रन के स्कोर पर दो विकेट खो दिये। जिसके बाद बाद कप्तान उदय सहारन (Uday Saharan) और आदर्श सिंह (Adarsh ​​Singh) ने मिलकर भारत की पारी को संभाला। इस दौरान उदय ने 25वें ओवर के दौरान एक शॉट खेला। इसके ठीक बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी अरीफुल इस्लाम (Ariful Islam) ने भारतीय खिलाड़ियों से बहस शुरू कर दी।

पढ़ें :- 'क्या ICC की ट्रॉफी चोरी करके लानी पड़ेगी...' PCB चीफ मोहसिन नकवी पर पूर्व पाक खिलाड़ी ने कसा तंज

अरीफुल ने कप्तान उदय को अपशब्द कह दिए। जिस पर उदय भी जवाब दिया। इसी के बाद बात बढ़ गई और अंपायर ने मामले को संभाल लिया। इसके बाद 44वें ओवर में बांग्लादेशी गेंदबाज मारुफ मृधा की बॉलिंग के दौरान भारतीय बल्लेबाज अरावेलि अविनाश ने छक्का जड़ दिया। लेकिन इसके बाद ही अविनाश आउट हो गए। आउट होने के बाद मारुफ ने अविनाश की ओर कुछ इशारे किए। लेकिन अविनाश ने देखकर भी इस बात नजरअंदाज कर दिया। वहीं, मृधा की इन हरकतों पर अंपायर को वार्निंग देनी पड़ी।

भारत ने 84 रनों से चटाई धूल

पढ़ें :- लखनऊ में 17 मार्च को कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन, सीएम योगी, कोहली और धोनी सहित समेत कई मेहमान होंगे शामिल

इस मैच में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की बदतमीजी का जवाब भारत ने 84 रन से मुकाबले को अपने नाम करके दिया। इस मैच में भारत की ओर से आदर्श सिंह ने 76 और कप्तान उदय सहारन ने 64 रन की पारी खेली। इसके अलावा दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए सौम्य पांडेय 4 विकेट हासिल की।

Advertisement