Sangeeth Sivan Passes Away: फिल्म निर्माता संगीत सिवन ने बुधवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर की पुष्टि संगीत सिवन के भाई संजीव सिवन (Sanjeev Sivan) ने की। संजीव सिवन के अनुसार, ‘क्या कूल हैं हम’ के निर्देशक का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में मूत्र संक्रमण (Urine Infection in Kokilaben Hospital) का इलाज चल रहा था और दुर्भाग्यवश, बुधवार को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ।
पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार
आपको बता दें, फोटोग्राफर-सिनेमैटोग्राफर सिवन के सबसे बड़े बेटे संगीत सिवन के परिवार में उनकी पत्नी जयश्री और बच्चे संजना और शांतनु हैं। फिल्म निर्माता की मृत्यु के बारे में जानने के बाद, ‘यमला पगला दीवाना 2’ (‘Yamla Pagla Deewana 2’) में संगीत सिवन के साथ काम करने वाले एक्टर सनी देओल (sunny deol) ने संवेदना व्यक्त की।
एक्टर सनी देओल (sunny deol) ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मेरे प्रिय मित्र संगीत शिवन के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं, विश्वास नहीं हो रहा है कि आप अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन, आप हमेशा हमारे दिल और यादों में हमारे साथ रहेंगे। उनके परिवार को इस क्षति से उबरने की ताकत ऊपर वाला दे।