Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Wayanad Landslide: साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज चिरंजीवी, रामचरण, अल्लू अर्जुन, रश्मिका समेत अन्य हस्तियों ने वायनाड पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

Wayanad Landslide: साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज चिरंजीवी, रामचरण, अल्लू अर्जुन, रश्मिका समेत अन्य हस्तियों ने वायनाड पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

केरल के वायनाड में हुई लैंडस्लाइड में कई लोगो की जान चली गई। कई घायल हो गए तो कितने ऐसे लोगो का आशियाना छीन गया।  साउथ की इंडस्ट्री के तमाम दिग्गजो ने पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढाया है। चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण भी वायनाड के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।

पढ़ें :- 'Game Changer' poster released: Kiara Advani की राजनीतिक थ्रिलर 'गेम चेंजर' का नया पोस्टर रिलीज
पढ़ें :- एक्टर राम चरण ने अपनी पत्नी उपासना के 35वां जन्मदिन पर शेयर की ये प्यारी सी तस्वीर

इन दोनों स्टार्स ने केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का दान दिया है, जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने एक ट्वीट के जरिए दी। इसके अलावा एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी पीड़ितों की मदद के लिए दान किया है।अल्लू अर्जुन ने भी सीएम राहत कोष में 25 लाख रुपये का दान दिया है।इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने भी 10 लाख रुपये सीएम राहत कोष में दिए हैं।

Advertisement