Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमें उनके नफरत के बाजार में मोहब्‍बत की दुकान खोलनी है…कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले राहुल गांधी

हमें उनके नफरत के बाजार में मोहब्‍बत की दुकान खोलनी है…कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई: मुंबई में गुरुवार को शुरू हुई विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन था। बैठक में हुए निर्णय के बारे में इंडिया गठबंधन की तरफ से बताया गया। इसके बाद सभी नेताओं ने अपनी बात रखी। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने मुंबई के तिलक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, दुनिया का सुपर पावर इंग्लैंड था, वो ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ नहीं कर पाया, मोदी जी कैसे कर पाएंगे।

पढ़ें :- मोदी जी ने कहा कि अडानी और अंबानी टेम्पो में भर-भरकर काला धन बांट रहे हैं, आप डरिए मत, जांच कराइए, हम आपका साथ देंगे : सुप्रिया श्रीनेत

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी से नरेंद्र मोदी, RSS और BJP को डर लगता है। तेलंगाना, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में जो कर्नाटक में हुआ है, वो होने जा रहा है। इसके बाद नेशनल इलेक्‍शन में INDIA बीजेपी को हराने जा रहा है। राहुल गांधी ने  कहा कि, मोदी जी सोचतें हैं उनका और अडानी जी का रिश्ता कांग्रेस को मिटा देगा। आपने देखा होगा कि कल दो बड़े अखबारों ने लिखा कि-1 बिलियन डॉलर हिंदुस्तान से बाहर अलग-अलग देशों में गया, फिर वापस आया। अखबार में यह भी लिखा गया कि मोदी जी का अडानी जी से बड़ा पुराना और करीबी रिश्ता है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि, हमारी पार्टी को हमारा कार्यकर्ता जिताता है। जो कार्यकर्ता हमारी पार्टी के लिए खून-पसीना बहाता है, उसे सबसे पहले ईनाम मिलना चाहिए। हमारा आपसे पारिवारिक रिश्ता है और हम नफरत-हिंसा के साथ काम नहीं करते। साथ ही कहा,उनका काम नफरत का है, हमारा काम मोहब्‍बत का है। हमें उनके नफरत के बाजार में मोहब्‍बत की दुकान खोलनी है।

 

पढ़ें :- सैम पित्रौदा के बयान पर सीएम योगी का निशाना, कहा-ये कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दिखाता है
Advertisement