Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Alerts: लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश

Weather Alerts: लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश

By शिव मौर्या 
Updated Date

Weather Alerts: राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवाओं के साथ यहां पर बारिश शुरू हो गयी है। राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं, अब बारिश के बाद ठंड के भी जल्द आने की संभावना बढ़ गयी है। राजधानी के गोमतीनगर, हजरतगंज, आलमबाग, चारबाग, समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश हो रही है।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

प्रदेश के कई जिलों में हुई तेज बारिश
उत्तर प्रदेश की की राजधानी लखनऊ के साथ ही प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी तेज बारिश हुई है। बारिश से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। सब्जी की फसल के साथ ही धान और सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ है।

Advertisement