Weather Extreme Heat : मौसम के तपन का असर जनजीवन पर पड़ने लगा है। झुलसाने वाली गर्म हवाएं और लू से भरे दिनों को लेकर आईएमडी ने चेतावनी जारी की है। प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई के महीने में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने और लू चलने की आशंका जताई है। आगामी दिनों में लू का सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली पर पड़ने का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान लोगों को लू से बचने को कहा गया है। साथ ही नवजात बच्चों, बुजुर्गों और पुराने रोग के मरीजों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी है। यूपी, बिहार व पश्चिम राजस्थान में दो-तीन दिनों तक रात में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, 18 मई से पूर्वी और मध्य भारत में भी गर्मी का दौर शुरू हो गया है।
पढ़ें :- Mayawati 70th Birthday : मायावती बोलीं- बसपा ने सभी जातियों और धर्मों का किया सम्मान, ब्राह्मण किसी का चोखा-बाटी न खायें, हम देंगे सम्मान
आईएमडी वर्तमान और पूर्वानुमानित मौसम संबंधी जानकारी (forecast weather information) प्रदान करता है। चक्रवात, नॉर्थवेस्टर्न, धूल भरी आंधी, भारी बारिश, बर्फ, ठंड और लू आदि जैसी गंभीर मौसम की घटनाओं को लेकर आईएमडी समय-समय पर चेतावनी जारी करता है। उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली के नजफगढ़ में शुक्रवार को सबसे अधिक 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार लू की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री या इससे अधिक होता है और कम से कम 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। मेडिकल साइंस के मुताबिक, लंबे समय तक तेज धूप में रहने से शरीर का तापमान एकदम से बढ़ जाता है और बॉडी खुद के तापमान को कंट्रोल नहीं कर पाता। इसी परिस्थिति को लू लगना कहा जाता है।