Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पंडित जाति को लेकर ये क्या कह गए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, विपक्ष ने बोला हमला

पंडित जाति को लेकर ये क्या कह गए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, विपक्ष ने बोला हमला

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (Hindustani Awam Morcha) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। पंडित जाति को लेकर उन्होंने एक विवादित बयान दिया है, जिसके कारण ​विपक्ष उन पर निशाना साध रहा है। शनिवार पटना में भुइयां मुसहर सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

इस कार्यक्रम में जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पंडितों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि, आजकल गरीब तबके के लोगों में धर्म की परायणता ज्यादा आ रही है। सत्यनारायण भगवान की पूजा का नाम हम लोग नहीं जानते थे।

अब हर जगह सत्यनारायण भगवान की पूजा होती है। साथ ही कहा कि इस दौरान पंडित आते हैं और कहते है कि कुछ नहीं खाएंगे आपके यहां, बस कुछ नकद दे दीजिए। पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद ​वो विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

विपक्ष उनके इस बयान को लेकर उन पर हमले कर रहा है। पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि मांझी के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांझी की सभी संप्रदाय और तमाम जातियों के प्रति उनकी आस्था है।

पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा 
Advertisement