Symptoms of Monkey Pox: मंकी पॉक्स ने अपने पैर पसारने शुरु कर दिये है। मंकी पॉक्स वायरल (Monkey Pox) के मामले दुनिया भर में बढ़ रहे है। इस बीच डब्लूएचओ ने भी इसे ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी घोषित कर दिया है। एक्सपर्ट का मानना है कि हर किसी को इस समस्या को लेकर अलर्ट रहना चाहिए।
पढ़ें :- IND vs SA Final ODI: आज वनडे सीरीज के निर्णायक मैच में भारत-साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव
मंकी पॉक्स (Monkey Pox) स्मॉल पॉक्स की तरह एक वायरल है। इसका इसकी पहचान पहली बार साल 1958 में हुई थी। रिसर्च के लिए रखे गए बंदरों में चेचक जैसी बीमारी के लक्षण देकने को मिले थे। मंकी पॉक्स वायरल का पहला मामला 1970 मे में मिला था। जिसके बाद 2022 में एमपॉक्स (Monkey Pox) दुनियाभर में फैल गया।
यह हवा में नहीं फैलता है। यह मरीज के संपर्क में आने से, संक्रमित इंसान के रैश या फोड़े के पानी के संपर्क से और सेक्सुअल रिलेशन से फैलता है। दूषित चादर, तौलिया, कपड़ों से भी ये समस्या फैल सकती है।
मंकी पॉक्स (Monkey Pox) के सबसे मुख्य लक्षणों में बुखार और फिर शरीर पर दाने निकलना शामिल है। रिपोर्ट्स हैं कि इस समस्या के होने पर पहले चेहरे पर दाने निकलते हैं, जो बाद में पूरे शरीर पर फैल सकते हैं। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद व्यक्ति को बुखार, तेज सिरदर्द, पीठ में दर्द, मांसपेशियों में दर्द और शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। कुछ लोगों को मंह गले, आंख और प्राइवेट पार्ट पर भी रैश हो सकते हैं। एमपॉक्स और वायरल बुखार के लक्षण एक से होते हैं इसलिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।