बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने फिट रहने के लिए कुछ रेसिपी को शेयर किया है। जिसे हेल्दी रहने के लिए सभी लोगो को अपनी थाली में शामिल करना चाहिए। सोशल मीडियी में यह रेसिपी खूब वायरल हो रही है।
पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट
जैकी श्रॉफ ने कद्दू की बेहतरीन टेस्टी सब्जी की रेसिपी शेयर किया है। इसके लिए बस आपको इना करना होगा। कद्दू को धोकर साफ कर लें। इसके बाद इसके छोटे छोटे टुकड़े कर लें। एक पैन में तेल गर्म करें औऱ इसमें सौंफ और जीरा डालें। जब यह चटकने लगे तो हरी मिर्च काट कर डाल दें। फिर इसमें स्वादअनुसार नमक डालकर ढक दें और पकने के लिए छोड़ दें।
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने दूसरी रेसिपी कांदा भिंडी की शेयर की है जिसे बनाने के लिए प्याज को काट लें। भिंडी को भी बड़े बड़े लंबे आकार में काट लें। अब पैन में तेल गर्म करके इसमें प्याज और भिंडी डालें। इसे बिना चलाएं ही पकने के लिए छोड़ दें। फिर नमक डालें। लीजिए तैयार है आपकी कांदा भिंडी।
बैंगन का भर्ता बनाने के लिए बैंगन को अच्छे से साफ कर लें। फिर इसे काट लें। लहसुन, हरी मिर्च अंदर डाल दें। अब इसे गैस पर भून लें। जब बैंगन अच्छी तरह से भून जाए तो इसका छिलका निकाल कर मैश कर लें। अब इसमें एक चम्मच सरसों का तेल, नमक, डालकर मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है आपका जैकी श्रॉफ स्पेशल टेस्टी बैंगन का भर्ता।