लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को राजधानी लखनऊ के मड़ियांव में हुई वारदात पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, थाने के सामने हुई हत्या से लगता है कि, बदमाश और माफिया यूपी छोड़कर नहीं गए हैं।
पढ़ें :- ‘खटिक समाज गर्जना सम्मेलन’: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले-खटीक समाज के वीरों ने भारत की सनातन और शाश्वत सभ्यता की रक्षा की
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जब उप्र की राजधानी में थाने के सामने हत्या हो रही है तो लगता है वो बदमाश-माफ़िया यूपी छोड़कर नहीं गये हैं, वो शासन-प्रशासन की साठगांठ से भाजपा के दफ़्तरों या थानों में प्रश्रय प्राप्त विशेष अतिथि बनकर रह रहे हैं।
जब उप्र की राजधानी में थाने के सामने हत्या हो रही है तो लगता है वो बदमाश-माफ़िया यूपी छोड़कर नहीं गये हैं, वो शासन-प्रशासन की साठगांठ से भाजपा के दफ़्तरों या थानों में प्रश्रय प्राप्त विशेष अतिथि बनकर रह रहे हैं। pic.twitter.com/Ya2ZMr2IG7
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 13, 2026
पढ़ें :- हमने धर्म को केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं रखा बल्कि उसे समाज की जीवन शक्ति के रूप में माना: सीएम योगी
बता दें कि, शनिवार दोपहर मगन बिहारी तिवारी की मड़ियांव थाने के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि, वो दोपहर पोते संकल्प को बाइक पर बैठाकर बिल जमा करने जा रहे थे। तभी रॉन्ग साइड से आ रहे ठेले वाले को पोते ने कुछ बोल दिया। इससे बैखलाए ठेले वाले ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। ये देखकर बाइक पर पीछे बैठे उसके बाबा ने बचाव शुरू किया तो आरोपी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिसके कारण उनकी मौत हो गयी।
वहीं, थाने के पास बुजुर्ग की हत्या के बाद हड़कंप मच गया। आनन—फानन में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। उधर, परिजनों ने आरोपी ने सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।