Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. जब बारात में नहीं मिला मटन, दूल्हे ने किया शादी से इंकार और फिर…

जब बारात में नहीं मिला मटन, दूल्हे ने किया शादी से इंकार और फिर…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

ओडिशा: भारतीय शादियों में खाने को अहम महत्व दिया जाता है। इस कारण शादी में आने वाले खर्चे का एक बड़ा बजट खाने-पीने की सामग्री के ऊपर खर्च होता है। कई मर्तबा तो ये देखा गया है कि खाना ठीक ना होने के चलते शादियां तक टूट गई हैं। इसी कड़ी में इन दिनों कुछ ऐसी ही एक घटना खूब तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस घटना के मुताबिक शादी के दौरान बारातियों को खाने में मटन ना मिलने से दूल्हा गुस्सा हो गया। गुस्से में आकर उसने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई हैरान है।

पढ़ें :- Cat Dance Video: बिल्ली ने साड़ी पहनाने किया जबरदस्त डांस, AI-जनरेटेड वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

घटना ओडिशा के जाजपुर की बताई जा रही है। यहां एक शादी समारोह था। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। बारात का घर पर आगमन होने के बाद उसका धूमधाम से स्वागत किया गया। इसके बाद शादी की विभिन्न रस्मों को अंजाम दिया जाने लगा। इस बीच बारातियों को पता चला कि खाने में मटन नहीं बना हुआ है।

इस बारे में जब 27 वर्षीय दूल्हे रमाकांत पात्रा को भनक लगी तो वह काफी गुस्सा में आ गया और उसका मिजाज काफी बिगड़ गया। गुस्से में आकर उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस बीच मामला गंभीर होता देख। लड़की वालों की तरफ से दूल्हे को शादी के लिए दोबारा मनाने की कोशिश की जाने लगी, पर दूल्हे ने किसी की एक ना मानी।

इसके बाद वह मंडप छोड़ कर अपने एक रिश्तेदार के साथ उसके गांव चला गया। वहां कुछ देर वह उसके घर पर रुका। इसके बाद उसी रात में दूल्हे ने एक दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली। पुलिस की मानें तो अब तक इस मामले पर दुल्हन के परिवार वालों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। घटना कुछ ऐसी थी कि एक दूल्हा बीच शादी से अचानक गायब हो गया था। बाद में जब दूल्हे की खोजबीन हुई तो पता चला कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ चुपके से शादी रचा ली थी।

पढ़ें :- Viral Video: ढाबे पर नौकरी करता दिखा बंदर, प्लेटे साफ करते देख बोले लोग- अब और कितने अच्छे दिन चाहिए...
Advertisement