Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Trending Video: जब एंट्री के वक्त नहीं बजा दुल्हन वाला सॉन्ग, DJ वाले पर बरस पड़ी दुल्हन…

Trending Video: जब एंट्री के वक्त नहीं बजा दुल्हन वाला सॉन्ग, DJ वाले पर बरस पड़ी दुल्हन…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Trending Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल जोड़े में तैयार दुल्हन एंट्री लेती है। एंट्री के वक्त दुल्हन का चुना हुआ गाना बजना होता है। शायद अपनी वेडिंग डे को यादगार बनाने के लिए दुल्हन ने इस चुने गाने पर खूब रिहर्सल भी कर रखी थी। ऐसे में वो जैसे ही अपने सगे-संबंधियों के साथ स्टेज की तरफ पहुंचीं तो डीजे वाले ने कोई और धुन बजा दी।

पढ़ें :- VIDEO-चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग ने आंगनबाड़ी केन्द्र में अपनी बेटी का कराया दाखिला, दिया ये बड़ा संदेश

ये देखते ही दुल्हन गुस्से से झल्ला उठी। उसने आव देखा न ताव और डीजे वाले पर बरस पड़ी। वीडियो में दुल्हन को कहते सुना जा सकता है कि गाना बदल दिया गया है। पूरी तैयारी के बावजूद इस तरह की गलती होने से दुल्हन के चेहरे पर निराशा के साथ-साथ गुस्सा साफ देखा जा सकता है। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग ठिठियाने लगते हैं।


इतना ही नहीं, दुल्हन के आस-पास खड़े करीबी ‘देखा है पहली बार साजन की आंखों में प्यार’ बज रहे गाने पर ही डांस करने लगते हैं। वहीं दूसरी ओर दुल्हन के चेहरे का रंग उड़ जाता है। शादी में परफेक्ट एंट्री में पड़ी खलल से परेशान दुल्हन को छोड़ बाकी सभी ने इस पल को मजेदार बना दिया। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। लोग दुल्हन के रिएक्शन और डीजे की गलती पर खूब मजे ले रहे हैं।

Advertisement