1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Royal Enfield Hunter 350 : दो कलर ऑप्शन में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 पेश ,  जानें कीमत और बुकिंग

Royal Enfield Hunter 350 : दो कलर ऑप्शन में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 पेश ,  जानें कीमत और बुकिंग

  रॉयल एनफील्ड ने अपने हंटर 350 में एक नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। साथ ही कंपनी ने हंटर 350 के टॉप मॉडल के लिए दो कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Royal Enfield Hunter 350 :  रॉयल एनफील्ड ने अपने हंटर 350 में एक नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। साथ ही कंपनी ने हंटर 350 के टॉप मॉडल के लिए दो कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं।

पढ़ें :- Kia PV7 : जल्द लॉन्च होगी 11 सीटर इलेक्ट्रिक वैन किआ पीवी7 : जानें डिटेल्स

हंटरहुड इवेंट में पेश
मिडसाइज मोटरसाइकिल सेगमेंट में ग्लोबल लीडर, रॉयल एनफील्ड ने अपने 2026 हंटर 350 पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

कलर
शहरों की गलियों के लिए साल 2022 में लॉन्च हुई हंटर 350 की सफलता के बाद रॉयल एनफील्ड ने टारमैक ब्लैक कलर में नये बेस प्रीमियम वैरिएंट के साथ नये कलरवेज मुंबई यलो और और मूनशॉट व्हाइट लॉन्च किये हैं।

हंटरहुड इवेंट में पेश
इन मॉडलों को लखनऊ में शनिवार को आयोजित कंपनी के स्ट्रीट कल्चर प्लेटफॉर्म ‘हंटरहुड’ में पेश किया गया।

बुकिंग और रिटेलिंग
देश में इन नये वेरिएंट और कलर की बुकिंग और रिटेलिंग 4 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी गयी है।

पढ़ें :- 'Toyota Camry' कार खरीदना अब हुआ महंगा, कंपनी ने कीमतों में की ₹1.27 लाख तक की बढ़ोतरी

कीमत
बेस प्रीमियम वेरिएंट (टारमैक ब्लैक) की एक्स-शोरूम कीमत 1,49,900 रुपये रखी गयी है, जबकि टॉप वेरिएंट मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट की कीमत 1,69,804 रुपये तय की है. इन नये फीचर्स के साथ अब और अधिक राइडर लगातार बढ़ती हंटर ट्राइब में शामिल होंगे और प्योर मोटरसाइक्लिंग का शानदार स्टाइल और अनुभव शहरी बाजारों के बाहर और अधिक राइडर्स तक पहुंचेगा।

स्लिप एवं असिस्ट क्लच
हंटर के मॉडर्न रेट्रो कैरेक्टर के अनुरूप अपडेटेड राउंड हैलोजन हेडलैंप, ज्यादा इंट्यूटिव, टैक्टाइल इंटरफेस के लिए रोटरी स्विचगियर के साथ डिजी-एनालोग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कम्फर्ट और फिनिश को बेहतर बनाने के लिए स्टिच्ड सीट और स्पोर्टी रौब रेल तैयार सिंगल-चैनल एबीएस और स्लिप एवं असिस्ट क्लच दिये गये हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...