Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. जब जुड़वां बहनों का एक ही युवक पर आया दिल, देखें सगाई की वायरल फोटो

जब जुड़वां बहनों का एक ही युवक पर आया दिल, देखें सगाई की वायरल फोटो

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की दो जुड़वा बहनें एना और लूसी इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। ये दोनों बहनें एक जैसी दिखती हैं। अपने एक जैसे लुक के अलावा इन बहनों की चर्चा एक ख़ास वजह से भी होती है। हाल ही में दोनों को एक ही शख्स से प्यार हुआ है। ये दोनों उसी के साथ रहती हैं। बेन नाम के युवक को दोनों बहनें शेयर करती हैं। अब इन बहनों ने बेन से सगाई कर ली है। सालों तक एक साथ रहकर उन्होंने अब जाकर सगाई कर ली है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

पढ़ें :- Cat Dance Video: बिल्ली ने साड़ी पहनाने किया जबरदस्त डांस, AI-जनरेटेड वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

बेन नाम के युवक से एना और लूसी को एक ही नजर में प्यार हो गया था। तीनों एक बड़े से बेड पर एक साथ ही सोते हैं। अपने एक पार्टनर को शेयर करने की बात पर एना और लूसी कहती हैं कि उन्हें इसमें कुछ अजीब नहीं लगता है। बेन हम दोनों बहनों का प्रिंस चार्मिंग है।

बेन ने दोनों बहनों को एक साथ प्रपोज किया है। इनके इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसने एक बॉक्स में दो अंगूठी के साथ एना और लूसी को एक बार में प्रपोज किया।

बहनों को प्रपोज करते हुए बेन ने कहा कि दोनों ही मेरी दुनिया है। वह अपनी पूरी जिंदगी उनके साथ बिताना चाहते हैं, लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया के कानून की बात करें तो ये तीनों शादी नहीं कर सकते। यहां के कानून के मुताबिक, तीन लोग शादी नहीं कर सकते हैं।

पढ़ें :- Viral Video: ढाबे पर नौकरी करता दिखा बंदर, प्लेटे साफ करते देख बोले लोग- अब और कितने अच्छे दिन चाहिए...

शादी की प्रॉब्लम सॉल्व करने के लिए एना और लूसी किसी ऐसे देश में बसना चाहती हैं जहां ये लीगल है। इस लिस्ट में मलेशिया और इंडोनेशिया शामिल है। बेन ने कहा कि वह भले ही ऑस्ट्रेलिया में शादी नहीं कर सकते ,लेकिन सगाई तो कर ही सकते थे। इसलिए उन्होंने वही किया।

अब ये तीनों अपने रिलेशन को अगले पड़ाव पर ले जाकर परिवार शुरू करना चाहते हैं। इनके रिश्तों पर लोगों के कई कमेंट्स आते रहते हैं, जिसमें से ये नेगेटिव कमेंट्स को हटाकर अच्छी चीजों पर फोकस करते हैं।

एना और लूसी ने कहा कि बचपन से ही उन्हें हर कुछ एक जैसा पसंद आता था। ऐसे में जब एक ही लड़के पर उनका दिल आया तो उन्हें कुछ भी अजीब नहीं लगा। वो तीनों एक साथ एक घर और एक कमरे में रहते हैं। वहीं एना और लूसी ने प्रेग्नेंसी को लेकर भी बातें की। उन्होंने कहा कि दोनों एक साथ ही प्रेग्नेंट होना चाहती हैं।इसके लिए वह पूरी कोशिश करेंगी।

पढ़ें :- video: जहरीले सांप ने काटा तो अंधविश्वास के चलते युवक को गंगा में बांध कर उतारा हुई मौत
Advertisement