शिमला मिर्च की सब्जी तो आपने कई खायी होंगी, लेकिन आज हम आपके लिए थोड़ी अलग रेसिपी लेकर आये है। जिसे आप रोटी या पराठे के साथ ट्राई कर सकते है। आप इसे बच्चों को टिफिन में भी दे सकते है।
पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट
दही शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
2 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 कप ताजा दही
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच जीरा
2 चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया (गार्निश के लिए)
दही शिमला मिर्च की सब्जी बनाने का तरीका
पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल
एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालकर तड़काएं।
प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें, फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और भूनें।
टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।
अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।
इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
एक कटोरी में दही को अच्छे से फेंट लें और सब्जी में डालें, लगातार चलाते हुए पकाएं।
ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो गरम मसाला डालें और 2 मिनट और पकाएं।
गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
गरमा-गरम दही शिमला मिर्च तैयार! इसे रोटी या पराठे के साथ परोसें।