Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आपकी गाड़ी चाहे पेट्रोल पे चलती हो या डीज़ल पे, मोदी सरकार टैक्स वसूली पे चलती है : राहुल गांधी

आपकी गाड़ी चाहे पेट्रोल पे चलती हो या डीज़ल पे, मोदी सरकार टैक्स वसूली पे चलती है : राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण आम जनता परेशान है। हर दूसरे या तीसरे दिन दामों में हो रही बढ़ोत्तरी से आम जनता की जेब पर इसका असर पड़ रहा है। कोरोना महामारी के कारण पहले से ही जनता परेशान है। ऐसे में डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 100 रुपये से अधिक हो गयी है।

पढ़ें :- UP News: श्याम लाल पाल को समाजवादी पार्टी ने यूपी का प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

वहीं, डीजल—पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा इसको लेकर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा हे कि आपकी गाड़ी चाहे पेट्रोल पे चलती हो या डीज़ल पे, मोदी सरकार टैक्स वसूली पे चलती है। बता दें कि, राहुल गांधी अक्सर कई मुद्दों पर मोदी सरकार पर हमलावार रहते हैं।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट से उमर अंसारी को मिली अग्रिम जमानत, यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का था आरोप

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि, कई राज्यों में #MNREGA श्रमिकों को मज़दूरी का पैसा नहीं मिल रहा। महामारी में जब सरकार को अतिरिक्त आर्थिक सहायता देनी चाहिए थी, तब मज़दूरों के हक़ का पैसा भी मारा जा रहा है। झूठे जुमलों के परे एक दुनिया है जहाँ कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा- ये कैसे अच्छे दिन?

 

Advertisement