नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। दिल्ली पहुंचते ही अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, दिल्ली की सड़कों पर देशभर से लोग पहुंचे रहे हैं। हालांकि, पुलिस प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर जाने से रोक रही है। वहीं, सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका के हिरासत में लिए जाने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि, इस विरोध प्रदर्शन को कौन लीड़ करेगा। ऐसे में अभिजीत दीपके ने एक वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, अब इस आंदोलन की अगुआई आजिंक्य शिंदे करेंगे। दीपके की तरह महाराष्ट्र और आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़ाव रखने वाले शिंदे सीजेपी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी हैं।
पढ़ें :- Video : अभिजीत दीपके ने मोदी सरकार के लिए मजे, बोले- दिल्ली में रेलवे बंद, मेट्रो बंद, डर का माहौल अच्छा है...
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर आंदोलन के लिए सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका जब शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचे तो विमान के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर लैंड होने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया। तीनों नेताओं को पुलिस ने विमान के भीतर जाकर डिटेन किया, जब वे अपनी सीट से उठ भी नहीं पाए थे।
IMPORTANT
Until Abhijeet Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka are in detention, CJP’s Organization In-Charge Ajinkya Shinde will lead this protest at Jantar Mantar.
Abhijeet had pre-recorded this video last night in anticipation of a potential arrest. @AjinkyaCJP https://t.co/WSQ69mKfTV
पढ़ें :- अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार, बोले-अभी नहीं तो कभी नहीं, सब आ जाओ एक साथ, मुंबई फिर से फ्री और फेयर चुनाव के लिए है सड़कों पर
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
पुलिस के विमान में दाखिल होने से पहले दीपके ने फोन से कुछ वीडियो रिकॉर्ड किए और अपने साथियों को संदेश भेजा। दीपके को हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद उनका एक प्री-रिकॉर्डेंड वीडियो उनके हैंडल से अपलोड किया गया। सीजेपी प्रमुख ने इस वीडियो में संक्षेप में संदेश देते हुए नए ‘कप्तान’ के नाम का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि अब आजिंक्य शिंदे अगुआई करेंगे और उनके निर्देशों का ही पालन किया जाए।
अरविंद केजरीवाल बोले- देश में तानाशाही जैसे हालात
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह आपातकाल से भी बदतर है। अब यह साफ हो गया है कि हम मोदी के शासन में पूरी तरह तानाशाही के दौर में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीजेपी नेताओं को सीधे फ्लाइट से गिरफ्तार करना सरकार के अभूतपूर्व डर को दिखाता है।